फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चांदा क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी रेलखंड के महरानी पश्चिम रेलवे स्टेशन के पास रविवार दोपहर झाड़ियों में एक महिला का शव पाया गया। सूचना पर पुलिस ने जांच की तो शव की पहचान आनापुर नरायणगंज निवासी विकास निषाद की पत्नी रंजना (25) के रूप में हुई। ससुराल वालों का कहना है कि रंजना कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। चांदा प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि रंजना का मायका जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र के मछली गांव में है। मछली गांव निवासी बद्री प्रसाद निषाद को उनकी पुत्री रंजना की मौत की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें