कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र कादीपुर के कटसारी (तिवारी का पूरा) गांव निवासी श्याम प्रकाश तिवारी का पुत्र सचिन (20) बुधवार की भोर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर स्थित बाग में एक पेड़ पर ग्रामीणों ने शव लटका देखा। शव की शिनाख्त सचिन के रूप में हुई। युवक की मौत की वजह पता नहीं चल सकी है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।