सुल्तानपुर। कोतवाली क्षेत्र चांदा में लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग स्थित महारानी पश्चिम गांव के पास बुधवार सुबह ग्रामीणों ने एक वृद्धा का शव ट्रैक के पास पड़ा देखा। शव मिलने की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।