सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र जयसिंहपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों के मुताबिक उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह काफी दिनों से यहीं सड़क पर घूमता रहता था। शनिवार को जब दुर्गंध आने लगी तो ग्रामीणों को जानकारी हुई। ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।