फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के कटरा चुग्घुपुर गांव निवासी राकेश कुमार वर्मा का पुत्र रजनीश वर्मा (25) एक मार्केटिंग अफसर का वाहन चालक था। रजनीश कोतवाली देहात क्षेत्र के अहलदादपुर गांव निवासी अशोक कुमार दूबे के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता था। मंगलवार की सुबह रजनीश का शव कमरे में फंदे के सहारे लटका पाया गया। मकान मालिक की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें