सुल्तानपुर। बंधुआकलां क्षेत्र के मझना गांव निवासी संतराम की पुत्री साधना (18) मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। दो मार्च को साधना क्षेत्र से होकर गुजरी नहर में गिर गई थी। नहर के पास साधना की साइकिल और चप्पल मिला था। पुलिस साधना की तलाश में गोताखोरों की मदद ले रही थी। रविवार को क्षेत्र के दाऊदपुर पुल के करीब नहर की झाड़ियों में साधना का शव पाया गया। पुलिस ने शव शिनाख्त कराई और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।