फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग में मिला नवजात का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हसनपुर-कुड़वार संपर्क मार्ग पर स्थित परसीपुर चौराहे के पास मंगलवार की सुबह एक बैग में नवजात का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्र के परसीपुर गांव के लोग मंगलवार की सुबह खेत जा रहे थे। ग्रामीणों ने देखा कि एक बैग पड़ा है। ग्रामीणों ने बैग खोलकर देखा तो उसके अंदर एक नवजात शिशु का शव था। ग्राम प्रधान योगेंद्र तिवारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें