फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 24 घंटे में आठ डिग्री नीचे आया दिन का तापमान

Fri, 29 Dec 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
प्रयागराज हाईवे पर कोहरा होने के कारण बाइक की लाइट जलाकर जाते लोग। - संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एक दिन पहले बुधवार तक लोग दिन में टी-शर्ट तक पहने टहलते दिख रहे थे। किंतु बृहस्पतिवार भोर से ही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने तस्वीर ही बदल दी। दिनभर कोहरा छाया रहा जिससे तापमान अचानक आठ डिग्री नीचे आ गया। शहर में चौक-चौराहों से लेकर गलियों व घरों के सामने तक अलाव जल गए। इस सीजन में पहली बार लोगों ने दिन में गलन का एहसास किया।
विज्ञापन



बुधवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जो सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य से छह डिग्री नीचे था। ऐसे में शहर में लोग घरों से कम ही निकले।

मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण ही जिला प्रशासन ने स्कूलों को अगले दो दिन के लिए बंद करने की घोषणा कर दी। हालांकि रात का तापमान यानी न्यूनतम तापमान पिछले एक सप्ताह की तर्ज पर ही बढ़ता रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस यानी सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। जबकि एक दिन पहले यह तापमान नौ डिग्री सेल्सियस था। अयोध्या के कुमारगंज स्थित नरेंद्र देव कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र कहते हैं कि कोहरे के कारण दिन का तापमान नीचे आया है। कोहरा यों ही बना रहा तो रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें