फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दानवीर ने त्रिपुरा रणजी कैंप में बनाई जगह

Mon, 21 Aug 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के जयसिंहपुर तहसील अंतर्गत मुरैनी बनी गांव के रहने वाले दानवीर सिंह ने त्रिपुरा रणजी कैंप में अपनी जगह बनाई है। मध्यम गति के तेज गेंदबाज दानवीर सिंह शुरुआत से ही जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुल्तानपुर से खेल रहे थे। दानवीर सिंह का त्रिपुरा की स्टेट टीम कैंप में चयन होने पर खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। उन्होंने गनपत सहाय डिग्री कॉलेज पयागीपुर के मैदान में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। दानवीर के चयन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अशद अहमद, मुकेश दुबे, सुभाष तिवारी, वेद प्रकाश, आनंद मिश्र व सकलेन ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें