अमहट। ट्रॉमा सेंटर परिसर स्थित सीटी स्कैन केंद्र की मशीन चार दिन बाद मंगलवार को चालू हो गई। शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से खराब होने के कारण मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ा था। मंगलवार शाम चार बजे इंजीनियर ने मशीन की मरम्मत की। इसके बाद जांच सेवा फिर से शुरू हुई। मशीन चालू होने के बाद अमहट निवासी बबीता के सिर का सीटी स्कैन किया गया। मशीन खराब होने के बाद पहली जांच थी। केंद्र प्रभारी आमोद कुमार ने बताया कि मशीन अब पूरी तरह ठीक है। कहा कि जिन मरीजों के फॉर्म पहले से जमा हैं, उनकी जांच वरीयता क्रम में की जाएगी। संवाद