फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गभड़िया ओवरब्रिज से नाले में कूदा सीआरपीएफ जवान, जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती सीआरपीएफ जवान का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के गभड़िया ओवरब्रिज से बुधवार की शाम एक सीआरपीएफ जवान ने कूदकर जान देने की कोशिश की। ओवरब्रिज से नीचे नाले में गिरे जवान को उठाकर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जम्मू के आरएस पुरा निवासी सुरेश कुमार पुत्र सतपाल सीआरपीएफ में जम्मू कश्मीर में तैनात है। सुरेश कुमार को दो दिन पहले अमेठी जिले के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। बुधवार की सुबह सुरेश कुमार को दौरा पड़ने की शिकायत पर ग्रुप सेंटर से जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया था।
शाम को अचानक जिला अस्पताल से सुरेश कुमार बाहर निकल गया और सीधे गभड़िया ओवरब्रिज पर पहुंचा और नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान ब्रिज के नीचे मौजूद एक सिपाही ने जवान को नाले से निकालकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जवान को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर त्रिसुंडी को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें