फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दीपावली आते ही बसों में बढ़ी यात्रियों की भीड़

Sat, 19 Oct 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीपावली त्योहार करीब आते ही महानगरों में काम करने वाले लोगों ने घर वापसी शुरू की है। पहले की तिथियों में महानगरों से सुल्तानपुर को आने वाली प्रमुख ट्रेनों के स्लीपर व एसी कोच में सीटें फुल हो चुकी है। ऐसे में लोग सड़क मार्ग से घर आ रहे हैं। बसों में भी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


दीपावली पर आनंद विहार से सीधे आने वाली बसों पर लोगों ने बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही लखनऊ, कानपुर, अयोध्या व प्रयागराज समेत अन्य महानगरों से सुल्तानपुर को आने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। यूपीएसआरटीसी के चार्ट पर गौर किया जाए तो 28 अक्तूबर को गाजियाबाद से मध्य रात्रि 12:30 बजे चलने वाली बस में 30 सीटें बुक हो चुकी हैं। आनंद विहार से अपरान्ह चार बजे चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस बस में 36 से अधिक सीटें बुक की गई हैं।
रोडवेज के अधिकारियों की मानें तो विभागीय वेबसाइट पर से बसों पर यात्रा करने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कराए जा रहे हैं। एआरएम विनोद शुक्ल ने बताया कि आनंद विहार से चलने वाली कुछ बसें अमहट व अन्य बसें पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से सीधे आगे निकल जाती है। दीपावली के करीब आने पर यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें