फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अमेठी की पूर्व विधायक पर दर्ज केस में सिपाही से हुई जिरह

Sun, 16 Apr 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह के समर्थन में अमेठी की पूर्व विधायक अमीता सिंह ने बल्दीराय थाने के नरसड़ा गांव में बिना अनुमति सभा की थी। पुलिस ने उनके खिलाफ 26 मार्च 2019 को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया था। शनिवार को सिपाही सुधीर यादव से बचाव पक्ष ने जिरह की। सरकारी वकील कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए योगेश कुमार यादव ने वीडियोग्राफर अनुज कुमार को गवाही के लिए तलब करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें