फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार थाना क्षेत्र के ढेसरुआ गुलाब खां का पुरवा के पास बुधवार सुबह नहर के किनारे एक मगरमच्छ दिखा। मगरमच्छ देखकर उधर से गुजर रहे लोग ठिठक गए। सूचना पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने मगरमच्छ की खोजबीन शुरू कर दी है। ग्रामीणों को नहर के पास से गुजरते समय सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन

कूूरेभार थाना क्षेत्र के ढेसरुआ गुलाब खां का पुरवा के पास बुधवार सुबह राहगीरों ने नहर के किनारे एक मगरमच्छ देखा। कुछ राहगीरों ने मोबाइल से मगरमच्छ की फोटो व वीडियो मेें बनाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ देर बाद मगरमच्छ पानी में चला गया।
ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इस पर वन दरोगा बृजेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने वनकर्मी राम नेवल, सदाशिव व ग्रामीणों के साथ मगरमच्छ की खोजबीन शुरू कर दी लेकिन उसका पता नहीं चला। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ करीब तीन मीटर लंबा है। वह नहर की पटरी पर बार-बार आता-जाता रहता है।
विज्ञापन

वहीं, वनकर्मियों के अनुसार ये मगरमच्छ का बच्चा है। वह नहर के पानी में कहीं से आ गया है। इस समय पानी का बहाव तेज है। इस वजह से एक स्थान पर वह अधिक देर रुक नहीं रहा है। ग्रामीणों को नहर की पटरी के पास सतर्कता के साथ आवाजाही करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें