फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही युवती को मारी गोली

Thu, 30 Mar 2017 10:19 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
दिनदहाड़े हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
था। आवाज सुनकर जब तक अन्य लोग पहुंचते हमलावर फरार हो गए। घायल युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। मामले को रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। भारी थानाध्यक्ष चांदा नरेंद्र कुुमार वर्मा ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर पंतनगर मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन



चांदा थाना क्षेत्र के कोइरीपुर नगर पंचायत के पंतनगर मोहल्ला निवासी बदरुद्दीन बृहस्पतिवार की दोपहर अपने नए मकान पर काम करवा रहे थे। पुराना घर नए मकान से करीब 50 मीटर की दूरी पर है। पुराने घर के बाहर स्थित छप्पर के नीचे उनकी पुत्री सबीना (18) अकेले सो रही थी। सोते समय अचानक अज्ञात लोगों ने सबीना के पीठ पर असलहे से गोली चला दी। गोली पेट पार करते हुए बाहर निकल गई।

गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक अन्य लोग मौके पर पहुंचते हमलावर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना पर पहुंचे बदरुद्दीन ने जब पुत्री सबीना को खून से लथपथ पड़ा देखा तो वे सन्न रह गए। आनन-फानन में सबीना को सभी लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने सबीना की नाजुक हालत को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घायल सबीना के पिता ने खुलकर इस संबंध में कुछ नहीं कहा, लेकिन रंजिश की तरफ इशारा किया। 
विज्ञापन



दो साल पहले परिवार के चार लोगों का हो चुका मर्डर
चांदा। कोइरीपुर कस्बा निवासी बदरुद्दीन के परिवार की रंजिश शास्त्रीनगर मोहल्ले के लईक के परिवार से चल रही है। सात अक्तूबर 2015 को लईक व उसके एक साथी ने बदरुद्दीन के बड़े भाई सरफुद्दीन के पुत्र मैनुद्दीन, जावेद व छोटे भाई अलाउद्दीन के पुत्र जौहर व गौहर की बांके से मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सरफुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने लईक पुत्र खलील निवासी शास्त्रीनगर व मो. उमर निवासी कस्बा कोइरीपुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। इस मामले के आरोपी जेल में निरुद्घ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें