फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर 3 महिलाओं को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत

Tue, 23 Feb 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर बर्तन धो रही तीन महिलाओं को मंगलवार की सुबह एक ट्रैक्टर ने रौंद दिया। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिलाओं को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रहतीपुर गांव निवासी राम पदारथ के घर की महिलाएं मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे बर्तन धो रही थीं तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने घर के बाहर बैठी चनरा देवी (48) पत्नी स्व. राम गनेश निवासी लंभुआ, पूनम देवी (27) पत्नी जंग बहादुर निवासी गोपीनाथपुर कोतवाली चांदा और आशा देवी पत्नी तेज बहादुर निवासी रहतीपुर कोतवाली लंभुआ को रौंद दिया।

दुर्घटना में चनरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पूनम और आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक सोहनदीन वाहन छोड़कर फरार हो गया। गस्त्रत्त्ंभीर रूप से घायल पूनम और आशा देवी को लेकर ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने पूनम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतका चनरा देवी के बेटे विनय कुमार की तहरीर पर आरोपी चालक सोहनदीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें