डड़वा गांव में बरसात से दो मकान ढह गए। मकान के मलबे में दबकर करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बावजूद कोई राजस्व कर्मी गांव नहीं पहुंचा। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रातें गुजारने को तैयार है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के डड़वा गांव में बीते मंगलवार की रात बारिश के दौरान गांव के ही माता बदल और जीत बहादुर दुबे का कच्चा मकान भर-भराकर ढह गया। हालांकि दोनों के परिवारीजन मकान गिरने से पूर्व बाहर निकल गए, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।
मकान गिरने से घर में रखा सारा सामान मलबे में दब गया। पीड़ित परिवारीजनों के मुताबिक मकान के मलबे में दबकर करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह घटना की सूचना कानूनगो और लेखपाल को दी लेकिन कोई अधिकारी घटना स्थल की जांच करने तक नहीं पहुंचा।
हड़ताल के कारण नहीं पहुंचे राजस्व कर्मी: एसडीएम
सुल्तानपुर। एसडीएम जयसिंहपुर दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जानकारी मिली है। लेखपालों की हड़ताल के कारण कोई घटना स्थल पर नहीं पहुंचा है। नुकसान के आकलन के बाद पीड़ितों की मदद की जाएगी।