फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू एसयूवी खड्ड में  पलटी, दो लोगों की मौत

Mon, 20 Mar 2017 10:21 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
चांदा में भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के गारवपुर गांव के पास रविवार देर रात राजाउमरी की ओर जा रही एसयूवी अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में एसयूवी सवार प्रौढ़ समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रधान के पति समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन



चांदा थाना क्षेत्र के राजाउमरी गांव निवासी जालिम यादव (58) रविवार की शाम अपने छोटे भाई ब्रह्मादीन (50),  राजा उमरी के प्रधान के पति (प्रतिनिधि) दयाराम (42) के साथ रविवार की शाम अपनी एसयूवी से सुल्तानपुर गए थे। एसयूवी को शीबू (26) निवासी पश्चिम बंगाल चला रहा था। रात करीब 11 बजे वे सभी सुल्तानपुर से वापस घर लौट रहे थे। वे रास्ते में गारवपुर के पास पहुंचे ही थे कि उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। दुर्घटना में एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में वाहन पर सवार जालिम यादव, चालक शीबू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रधान के प्रतिनिधि दयाराम व ब्रह्मादीन गंभीर रूप से घायल हो गए।  ब्रह्मादीन व दयाराम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें