फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक

Tue, 28 Feb 2017 10:14 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फैजाबाद-रायबरेली राजमार्ग पर स्थित हलियापुर कस्बे में कानपुर की ओर जा रहा एक ट्रक सोमवार की रात अनियंत्रित होकर एक हार्डवेयर की दुकान में जा घुसा। ट्रक दुकान में घुसने से दीवार व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना में करीब 50 हजार रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन



फैजाबाद-रायबरेली राजमार्ग पर हलियापुर कस्बे में दिनेश गुप्ता की हार्डवेयर की दुकान है। दुकान के पास ही उनका मकान भी है। रोज की तरह दिनेश सोमवार को अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे फैजाबाद की ओर से आ रहा एक ट्रक अचानक हलियापुर कस्बे में अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक दिनेश की दुकान में जा घुसा। तेज आवाज से दिनेश के परिवारीजन और आस-पास के लोग जाग गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ट्रक सवार चालक सौरभ निवासी कानपुर बाल-बाल बच गया। उसने बताया कि सामने से गुजर रहे  एक वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया। दुर्घटना में दुकान के बाहर रखा टीन शेड, छत को जाने वाला जीना समेत बाहर रखा अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें