फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर में घुसकर तीन लाख की चोरी

Sun, 03 Apr 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : Amarujala
विज्ञापन
शहर से सटे रामराजपुरम् इलाके में चोर ने एक घर से करीब तीन लाख रुपये के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के रामराजपुरम् इलाके में केदारनाथ पांडेय का मकान है।

रविवार को केदारनाथ पांडेय बाल कटवाने घर से निकले थे, जबकि उनकी पत्नी पड़ोस में कथा सुनने गई थी। कथा सुनकर जब केदारनाथ की पत्नी घर पहुंची तो एक युवक घर से बाहर निकल रहा था, जिसे उन्होंने पकड़ लिया। इस दौरान युवक महिला को धक्का देकर फरार हो गया।

केदारनाथ के मुताबिक चोर घर से करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात व नगदी ले जाने में सफल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें