फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के घर एक लाख की चोरी

Wed, 18 Nov 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आदर्श नगर मोहल्ले में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के आर्दश नगर (पल्टू का पुरवा) निवासी आरपी यादव लखनऊ में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। बीते 15 नवंबर की रात चोर मकान का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखा बक्सा व अलमारी तोड़कर करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

 पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। इस बाबत नगर कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि पुलिस घटना का जल्द ही खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें