गौरीगंज। तालाब में स्नान करते समय एक किशोर पानी में डूब गया। जब तक ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी।
किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बरनाटीकर गांव निवासी रणजीत सिंह का बेटा आयान सिंह (16) सोमवार की शाम गांव के समीप स्थित तालाब में कुछ अन्य बच्चों के साथ स्नान करने गया था। तालाब में नहाते समय जब आयान डूबने लगा तो साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया।
शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आयान को तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।