फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा में घुस शिक्षक को हॉकी से पीटा

Sat, 22 Aug 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक की पिटाई से नाराज छात्रों ने गोसाईगंज थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कॉलेज के प्रधानाचार्य की तहरीर पर सात युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के तियरी गांव में पब्लिक इंटर कॉलेज है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कुछ युवक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे। कॉलेज के शिक्षक विशाल वर्मा निवासी इसहाकपुर ने युवकों का विरोध किया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे शिक्षक विशाल वर्मा क्लास रूम में बच्चों को पढ़ा रहे थे। तभी हॉकी-डंडों से लैस करीब सात युवक वहां पहुंच गए।

शिक्षक जब तक कुछ समझ पाते युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। शिक्षक की पिटाई से क्लास रूम में अफरातफरी मच गई। शिक्षक की पिटाई के बाद हमलावर युवक फरार हो गए। कॉलेज में शिक्षक की पिटाई से नाराज छात्रों ने गोसाईगंज थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों की मांग थी कि शिक्षक पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार किए जाएं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आरपी शाही के समझाने पर करीब एक घंटे बाद छात्र शांत हुए। इस बाबत इंस्पेक्टर आरपी शाही ने बताया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य समर बहादुर सिंह की तहरीर पर तियरी गांव के फरीद, शकील, नसीब, मोनू, सोनू, अनीश, जकी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घायल शिक्षक का मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें