फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाट टीम के हत्थे चढ़े तीन अंतरजनपदीय लुटेरे

Mon, 27 Jun 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला / सुल्तानपुर
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित एसपी कार्यालय सभागार में फुरसतगंज लूटकांड का खुलासा करते एसपी व एएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फुरसतगंज थाना क्षेत्र के दाउदनगर में 26 दिन पहले व्यापारी से हुई लूट का खुलासा करने के लिए आला अफसरों के आदेश पर सक्रिय स्वाट टीम को शनिवार शाम बड़ी सफलता हाथ लगी।
विज्ञापन


टीम ने घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर अंतर्जनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे रुपयों में से 70,800 नकद, एक तमंचा व दो चाकू के साथ लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। रविवार दोपहर बाद लुटेरों का चालान न्यायालय भेजा गया है।


फुरसतगंज थाना क्षेत्र के गांव बेतौरा निवासी विजय कुमार गुप्ता व्यवसायी हैं। एक जुलाई को व्यवसाय के सिलसिले में निकले विजय से तीन लुटेरों ने बांदा टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दाउदनगर के पास डेढ़ लाख रुपये की लूट की थी।
विज्ञापन


मामला लूट का होने के कारण एसपी हीरालाल ने इसके खुलासे की जिम्मेदारी स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव को सौंपी थी। बताए स्थान पर पहुंची टीम को तीन युवक संदिग्ध दशा में मिले।

पुलिस ने युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 70,800 रुपये की नकदी, एक अदद तमंचा मय कारतूस, दो चाकू व लूट में प्रयुक्त दो बाइकें मिलीं। पकड़े गए लुटेरों की पहचान विशाल मौर्य व मुस्तकीम उर्फ मोनू तथ कमलेश तिवारी के रूप में हुई।

रविवार दोपहर कार्यालय सभागार में मीडिया से मुखातिब एसपी हीरालाल व एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि वास्तव में लूट 1.30 लाख की ही थी। अफसरों ने स्वाट टीम को 2,500 रुपये का पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें