फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू एसयूवी गड्ढे में गिरी तीन बच्चों समेत 10 घायल

Tue, 19 Sep 2017 10:09 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
जिला अस्पताल रेफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-बलिया मार्ग पर स्थित पारसपट्टी गांव के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार एसयूवी पुलिया से टकरा कर 10 फिट नीचे गड्ढे में पलट गई। दुघटना में तीन बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने गड्ढे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। सूचना के बाद पहुंचे परिवारीजन सभी को लेकर आजमगढ़ चले गए। 
विज्ञापन



आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तीपुर बखरा निवासी अलाउद्दीन (45) पुत्री अकबर अली की पुत्री जेबा (24) की शादी लखनऊ में हुई है। मंगलवार की सुबह अलाउद्दीन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लखनऊ से जेबा की विदाई कराकर एसयूवी से घर लौट रहे थे। वे मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पारसपट्टी गांव के पास पहुंचे थे तभी चालक का नियंत्रण स्टीयरिंग से हट गया और वाहन पुलिया से टकराने के बाद 10 फिट गहरे गड्ढे में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे सभी लोगों को बारी-बारी कर बाहर निकाला और उन्हें सड़क पर लाए।

दुर्घटना में अलाउद्दीन (45), जेबा (24), मदीहा बानो (16), नेहा (14) पुत्रीगण अलाउद्दीन, कासिम (12) पुत्र सलाहुद्दीन, मोहम्मद अकरम (7) पुत्र जमालुद्दीन, दरख्ता (25) पुत्री असद निवासी बखरा छित्तीपुर सरायमीर जिला आजमगढ़ व अलाउद्दीन का भांजा ताहिर (25) व भांजी साइमा (23) पुत्री सहाबुद्दीन निवासी फूलपुर व चालक राम प्रसाद (35) पुत्र घनश्याम निवासी फूलपुर जिला आजमगढ़ को एंबुलेंस से सीएचसी मोतिगरपुर पहुंचाया गया। सीएचसी में बेड खाली नहीं होने पर घायलों को फर्श पर ही लिटाकर उपचार किया गया। इस दौरान घायलों के परिवारीजन भी सूचना के बाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें