मुंशीगंज स्थित राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में खुदकुशी कर ली। उसका शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता पाया गया।
चांदा थाना क्षेत्र के मुरारचक गांव निवासी कृपाशंकर मिश्र का पुत्र अवनीश मिश्र (20) राजर्षि रणंजय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार को रोज की तरह पहली पाली में अवनीश अपने दोस्तों के साथ हॉस्टल से कॉलेज गया था। लंच के बाद उसने अपने दोस्तों को यह कहकर जाने से मना किया कि वह आराम करने जा रहा है। दूसरी पाली में पढ़ाई के बाद जब उसके सहपाठी शाम साढ़े पांच बजे हॉस्टल पहुंचे तो उसका कमरा अंदर से बंद मिला।
काफी बुलाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो छात्रों को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़ने पर उसका शव पंखे से लटकता मिला। मामले की सूचना छात्र के घर एवं पुलिस को दी गई है।