दूबेपुर। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग अंतर्गत रवनिया पश्चिम गांव के पास शनिवार की सुबह इस्लामगंज जा रही एक स्कूल वैन पर सामने से आ रही ट्रक पर लदा प्लाईवुड गिर पड़ा। प्लाईवुड गिरने से स्कूल वैन क्षतिग्रस्त हो गई और चालक अफजल निवासी (35) निवासी मुड़ुई नेवादा थाना धम्मौर घायल हो गया।
वैन पर सवार दो स्कूली छात्र भी मामूली रूप से जख्मी हो गए। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।