फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप तिवारी के साथियों की खंगाली जा रही कुंडली

Tue, 19 Sep 2017 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
जिला एटीएस की रडार पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के नाभा जेल ब्रेक कांड के आरोपी गैंगेस्टर गोपी घनश्यामपुरा को छुड़ाने की साजिश में शामिल होने के आरोप में संदीप तिवारी उर्फ पिंटू को पिछले शनिवार को एटीएस व पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया था। एटीएस के सूत्रों की मानें तो संदीप तिवारी उर्फ पिंटू ने कई राज उगले हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को लखीमपुर खीरी से भी दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बताते हैं 90 के दशक में एक माफिया भी संदीप तिवारी की छत्रछाया में पनाह ले चुका है।
विज्ञापन


संदीप तिवारी की गिरफ्तारी के बाद यूपी एटीएस ने संदीप के करीबियों पर पैनी नजर रखे है। एटीएस संदीप के बेहद करीब रहने वाले सुल्तानपुर जिले के लोगों की कुंडली खंगाल रही है। सूत्रों की मानें तो मंगलवार को भी एटीएस से जुड़े अधिकारी जिले में थे और शहर के शास्त्रीनगर, डिहवा और सिविल लाइन इलाके में जांच पड़ताल भी की। हालांकि जिले की पुलिस इस बात से इंकार करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें