फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह किसान से 70 हजार लूटे

Sun, 03 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वारदात - फोटो : buerue
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकालकर बाजार जा रहे किसान पर तमंचा तानकर सरेराह दो युवकों ने 70 हजार रुपये लूट लिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अमदेवा निवासी अनिल दुबे पुत्र राम उजागिर दुबे शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की सिसौड़ा शाखा से रुपये निकालने गए थे। उनके साथ गांव के बद्री मिश्रा भी थे।
विज्ञापन


बैंक से 70 हजार रुपये निकालकर दोनों खरीदारी करने बाजार जा रहे थे। रास्ते में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के तियरी गांव के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने अनिल दुबे को ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक वे कुछ समझते एक युवक ने तमंचा निकाल उन पर तान दिया। इसके बाद उनके पास रखे 70 हजार रुपये लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें