फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल मालिक और चाचा पर जानलेवा हमला

Fri, 25 Mar 2016 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवपुर बरचौली गांव में शुक्रवार की दोपहर राइस मिल मालिक और चाचा पर चार युवकों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के मुताबिक उनके साथ दो लाख रुपये की नगदी और सोने की चेन लूट हुई है। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे रंजिश मान रही है।
विज्ञापन



करौंदीकलां थाना क्षेत्र के मेवपुर बरचौली गांव निवासी शिवेंद्र सिंह पुत्र फतेह बहादुर सिंह की गांव के बाहर राइस मिल है। शुक्रवार की दोपहर गांव के ही दीनानाथ सिंह समेत चार लोग दो बाइकों से राइस मिल पर पहुंच गए। दीनानाथ सिंह आदि ने शिवेंद्र सिंह पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

शोर सुनकर शिवेंद्र सिंह के चाचा विनय सिंह वहां पहुंचे तो उन्हें भी हमलावरों ने पीट दिया। गंभीर रूप से घायल शिवेंद्र सिंह और विनय सिंह को सीएचसी कादीपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को रेफर कर दिया। शिवेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपियों ने उनके पास रखे दो लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली। इस बाबत एसओ करौंदीकलां राज कुमार यादव ने बताया कि घटना के पीछे रंजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की वारदात नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें