फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 20 Jun 2015 10:19 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन पूर्व बच्ची की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के भतेड़ा गांव निवासी  मजीद की पुत्री शबा (8) बीते रविवार की दोपहर में गांव  के बाहर बाग में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी।
दोपहर बाद करीब तीन बजे  बाग से थोड़ी दूरी पर स्थित हथौड़ा ताल ड्रेन (माइनर) में उसका शव पाया गया था। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर ग्राम प्रधान कमलेश वर्मा समेत चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पुलिस ने शनिवार को घटना में शामिल ग्राम प्रधान कमलेश वर्मा, सरबरी बेगम, ढोढ़े उर्फ उमर अली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें