फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बेटों की मां ने  नवजात को अपनाया

Thu, 21 Jul 2016 10:10 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
नहर पटरी पर मिली थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राहगीरों ने बृहस्पतिवार दोपहर रामगंज नहर की पटरी पर पड़ी एक नवजात बच्ची को रोते देखा। जानकारी पर पहुंची पुलिस बच्ची को उठाकर पुलिस चौकी ले गई जहां कुरंग गांव की एक महिला ने उसे अपना लिया। महिला को तीन बेटे हैं, लेकिन बेटी नहीं थी। बच्ची को अपनाने के बाद उसकी बेटी की कमी पूरी हो गई। गांव में बेटी के आने से जश्न का माहौल है। 
विज्ञापन



पीपरपुर थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार के पास नहर की पटरी पर बृहस्पतिवार की सुबह राहगीरों ने एक नवजात बच्ची को रोते देखा। राहगीरों की सूचना के बाद पहुंचे रामगंज चौकी के प्रभारी इंचार्ज राम शब्द यादव बच्ची को गोद में लेकर चौकी लाए। इस दौरान क्षेत्र में नवजात शिशु पाए जाने की चर्चा आम हो गई। कुरंग गांव से चौकी पहुंची सुमन मौर्या पत्नी रामहित मौर्य ने बेटी लेने की इच्छा जताई।

सुमन ने प्रभारी चौकी इंचार्ज से कहा कि उसके घर में तीन बेटे हैं, लेकिन बेटी एक भी नहीं है। बिना बेटी के उसका परिवार पूरा नहीं है। सुमन ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। पति मुंबई में नौकरी करते हैं। बेटों में हिमांशु (16), प्रियांशु (13) व दीपांशु (10) शामिल हैं। एक बेटी की कमी थी, जिसे आज भगवान ने पूरा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें