फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपारी देकर कराई थी पूर्व प्रधान के पति की हत्या

Wed, 16 Sep 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के पति की हत्या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में भाड़े के शूटरों से कराई गई थी। पुलिस ने बुधवार को हत्या के आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

चांदा के सिंहौली गांव निवासी पूर्व प्रधान के पति रमाकांत मौर्य की सोनावां गांव में चार सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने गांव के ही प्रधान संजय सिंह व अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने संजय को ढखवा बाजार से सोनावां गांव आते समय गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रधान के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। चांदा कोतवाल रमेश चंद्र सिंह के मुताबिक संजय सिंह ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में रमाकांत हत्या कराई थी। आरोपी संजय ने दोस्तपुर के गोरई गांव निवासी रामसागर उर्फ बजरंगी यादव और बल्दीराय के वलीपुर निवासी फहीम को हत्या के लिए 50 हजार रुपये में सुपारी दी थी। पुलिस के मुताबिक संजय ने बताया कि रमाकांत उसकी हत्या कराना चाहता था। इसकी जानकारी मिलने पर उसने 50 हजार रुपये देकर भाड़े के शूटरों से उसकी हत्या करा दी। आरोपी प्रधान संजय सिंह हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस हत्या में शामिल शूटरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें