फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला की हत्या, खेत में फेंका शव

Sat, 16 Jul 2016 12:04 AM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
कमला देवी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व घर से लापता एक महिला का शव शुक्रवार की सुबह गन्ने के खेत में पाया गया। महिला के शरीर के अधिकांश हिस्सों को जंगली जानवरों ने खा लिया था। पति ने गांव के ही पांच लोगों पर पत्नी का अपहरण कर हत्या किए जाने का अंदेशा जताया था लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया था। महिला की हत्या से गांव में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के फाजिलपुर गांव निवासी राम चरन सोनकर की पत्नी कमला देवी बीते 10 जुलाई की रात घर के बाहर लेटी थी। देर रात कमला देवी अचानक गायब हो गई थी। पति ने दूसरे दिन गांव के ही अनिल समेत पांच लोगों के खिलाफ पत्नी का अपहरण कर हत्या किए जाने का अंदेशा जताया था।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कोई केस नहीं दर्ज किया था। शुक्रवार की सुबह खेत गए लोगों ने गन्ने के खेत से बदबू महसूसकी। लोग खेत में गए तो महिला का शव पड़ा था। सूचना पाते ही प्रभारी कोतवाल वीनेश सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस खेत से जैसे ही शव उठाकर वाहन में रखने लगी कमला देवी के परिवारीजन और ग्रामीण उग्र हो गए। लोगों ने शव ले जाने से मना कर दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह से पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

प्रभारी कोतवाल ने बताया कि पूर्व में कमला देवी की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। मुकदमे में पति की तहरीर पर अनिल, तुलसीराम, सुनील समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ा दी जाएगी। जल्द ही हत्यारे पकड़ में होंगे।

कमला देवी के शव का पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया है। पोस्टमॉर्टम में भी कमला देवी की मौत से पर्दा नहीं उठ सका है। शव के अधिकतर हिस्से को जंगली जानवरों ने खा लिया था। मौत के कारणों को जानने के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें