फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो नेता गिरफ्तार

Sat, 12 Mar 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमले के आरोपी भाजयुमो के जिलाध्यक्ष को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी को लेकर भाजपा नेताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि, पुलिस ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


मामला करीब चार महीने पहले शहर के डाकखाना चौराहे के पास स्थित पंचमुखी हनुमानगढ़ी मंदिर के पास शनिदेव मंदिर को हटाने को लेकर हुए बवाल का है। कोतवाली नगर क्षेत्र के डाकखाना चौराहे के पास स्थित पंचमुखी हनुमानगढ़ी के पास चार माह पूर्व कुछ लोगों ने शनिदेव मंदिर का निर्माण करा दिया था।

सड़क पर बने मंदिर को बीते 18 नवंबर को प्रशासनिक अधिकारियों ने हटवा दिया था। इसे लेकर 19 नवंबर को लोगों ने बवाल किया था। बवाल में एसपी विनय कुमार यादव की कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग व आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे।
विज्ञापन


लोगों के पत्थरबाजी में सिपाही रमेश कुमार वर्मा और मोहम्मद इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घटना में शामिल आशीष श्रीवास्तव उर्फ बिल्लू समेत 42 नामजद और 250 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने 19 नवंबर को ही 25 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इसी मामले में फरार चल रहे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह शनिवार को तिकोनिया पार्क में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। पुलिस को इसकी जानकारी जैसे मिली उसने तिकोनिया पार्क के पास घेराबंदी कर ली।

करीब चार बजे जैसे ही मोहित सिंह पार्क से बाहर निकले तो सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह और नगर कोतवाल वीपी सिंह ने उन्हें पकड़ लिया। मोहित सिंह की गिरफ्तारी होते ही भाजपा नेताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष करुणा शंकर दिवेदी समेत कई नेताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें