फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार हत्याकांड के अभियुक्त भेजे गए जेल

Fri, 19 Feb 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकार हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार किए गए पांच अभियुक्तों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के साथ शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। सीजेएम विजय कुमार आजाद ने सभी अभियुक्तों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। मामला गोसाईगंज थाने से जुड़ा है।
विज्ञापन



अंबेडकर नगर जिले के हंसवर थाने के तरौली मुबारकपुर गांव निवासी पत्रकार करुण मिश्र की बीते 13 फरवरी को गोसाईगंज थाने के इनायतपुर गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने गोसाईगंज थाने में अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कोतवाली नगर के रामनगर कोट गांव निवासी पवन सिंह, इमिलिया कलां गांव के राहुल सिंह, मालहा निवासी संदीप सिंह, कुड़वार थाने के मनियारपुर निवासी हैदर अब्बास उर्फ गब्बर व कादीपुर निवासी अजय सिंह को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी पांचों अभियुक्तों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। सीजेएम विजय कुमार आजाद ने सभी अभियुक्तों को 14 दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें