फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखा दंपती से लूटे जेवरात

Sun, 13 Mar 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दंपती से दिनदहाड़े तीन युवकों ने तमंचे के जोर पर सोने की चेन और अंगूठी लूट ली।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अंबेडकरनगर जिले के बहेतियापुर निवासी शिवप्रताप सिंह रविवार की दोपहर पत्नी सृजन सिंह के साथ अपनी ससुराल साढ़ापुर कोतवाली चांदा आ रहे थे। दंपती साढ़ापुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और ओवरटेक कर रोक लिया।

दंपती जब तक कुछ समझते एक युवक ने तमंचा निकालकर दंपती पर तान दिया। इसके बाद सोने की चेन व अंगूठी लेकर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें