फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में लगी जेसीबी सीज

Wed, 10 Feb 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के अमिया गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को गांव स्थित तालाब की भूमि पर अवैध खनन की शिकायत की। शिकायत पर पहुंचे एसओ ने जीसीबी को कब्जे में लेकर थाने में सीज कर दिया।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद गौरीगंज के अमिया गांव स्थित एक तालाब की भूमि पर कई दिनों से खनन माफिया जेसीबी से अवैध रूप से मिट्टी खुदाई का कार्य कर रहे थे। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जब मशीन संचालक से खनन संबंधित जानकारी लेनी चाही तो उसने मना कर दिया।

जानकारी न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसओ अरविंद त्रिपाठी से की। शिकायत पर पहुंचे एसओ ने एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। एसओ ने थाने पर लाकर ट्रैक्टर ट्रॉली व जेसीबी सीज कर दी। एसओ ने बताया कि अवैध खनन व वाहनों के सीज करने की रिपोर्ट एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें