फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से शिकायत करने पर  प्रबंधक को दरोगा ने पीटा

Fri, 13 Oct 2017 09:55 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मकान व विद्यालय की बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहे विद्यालय के प्रबंधक शेष नारायण उपाध्याय समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लॉकअप में डाल दिया और सोने की चेन व अंगूठी भी छीन ली। देर रात लॉकअप से प्रबंधक को बाहर निकालकर दरोगा दीप नारायण यादव समेत तीन पुलिस कर्मियों ने जमकर पिटाई की। इसका खुलासा शुक्रवार की सुबह तब हुआ जब पुलिस पीड़ित प्रबंधक का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए सीएचसी पहुंची।
विज्ञापन


प्रबंधक ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। आरोप को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रबंधक ने निर्माण कार्य कराने के लिए एसपी व सीओ से फोन पर बात कर इजाजत मांगी थी। दरोगा इस बात को लेकर नाराज थे।


पुलिस अभिरक्षा में पिटाई गंभीर प्रकरण: सीओ
कादीपुर। सीओ डीपी शुक्ला ने बताया कि निर्माण कार्य की जानकारी उनके संज्ञान में थी। प्रबंधक ने उन्हें फोन पर निर्माण कराए जाने की बात बताई थी। प्रबंधक को निर्माण रोकने के लिए कहा गया था। पुलिस अभिरक्षा में पिटाई और लूट का आरोप प्रबंधक ने लगाया है। मामले की खुद में जांच कर रहा हूं। 
विज्ञापन


प्रबंधक की दशा मनोरोगी जैसी: दरोगा
कादीपुर। दरोगा दीप नारायण ने बताया कि प्रबंधक समेत अन्य लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया था। प्रबंधक ने विपक्षी की बहू पूनम के पेट पर लात मार दिया था। वह गर्भवती है। लॉकअप से पूछताछ के लिए निकाला जा रहा था। तब प्रबंधक ने मुंशी का गला दबा दिया। उसे काफी समझाया-बुझाया गया था। उसकी दशा मनोरोगी जैसी है। पिटाई व लूट का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें