फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को नहर में फेंकने की  धमकी देकर उतरवाए जेवर   

Thu, 08 Jun 2017 09:03 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार को सदमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक सवार दंपती से दिनदहाड़े बदमाशों ने तमंचे के जोर पर जेवरात और नगदी लूट ली। महिला के विरोध करने पर उसकी बेटी को नहर में फेंक देने की धमकी दी। राहगीरों की मदद से पहुंची यूपी 100 ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। लुटेरों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र की घेराबंदी की गई लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।             
विज्ञापन

बल्दीराय थाना क्षेत्र के आनंदी दूबे मजरे दुर्गापुर निवासी श्रीप्रकाश बृहस्पतिवार की दोपहर अपनी पत्नी संगीता और छह वर्षीय बेटी शशि के साथ बाइक से कूरेभार जा रहे थे। दंपती पूरे बलराज सताहरी गांव के पास पहुंचे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक युवक ने तमंचा निकालकर दंपती पर तान दिया। दूसरे युवक ने श्रीप्रकाश के पास मौजूद दो हजार रुपये लूट लिए।

संगीता ने इसका विरोध किया तो शशि को उठाकर नहर में फेंक देने की धमकी दी गई। इसके बाद संगीता ने अपने जेवरात उतारकर लुटेरों को दे दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। राहगीरों की मदद से दंपती ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। इस बाबत एसओ एसपी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें