फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से बच्ची  समेत चार ने दम तोड़ा

Sun, 25 Jun 2017 10:15 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
एक बालिका झुलसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त जिले में दोपहर बाद आई आंधी-पानी ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। बारिश के बीच बिजली गिरने से एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बालिका घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाते ही तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ मौके का मुआयना कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।       
विज्ञापन



पहली घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में हुई। गांव निवासी मेराज अहमद की बेटी मुस्कान (7) और अनीस अहमद की पुत्री इरम (10) रविवार की दोपहर घर के पास स्थित बाग में बकरियां चरा रही थीं। अचानक आंधी के साथ ही बरसात शुरू हो गई। बरसात से बचने के लिए दोनों बच्चियां एक पेड़ की ओट में खडी हो गई। तभी पेड़ के पास बिजली गिर पड़ी। दोनों बच्चियां बिजली की चपेट में आ गईं।

गांव वाले बाग में पहुंचे तो मुस्कान और इरम जमीन पर घायल पड़ी थीं। परिवारीजन दोनों को आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया जबकि इरम का उपचार चल रहा है। दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के तियरी मछरौली गांव से जुड़ी है। तियरी मछरौली गांव में बाग में गाय चरा रहे अमित कुमार (25) पुत्र ईश्वरचंद्र पर भी बिजली गिर पड़ी। गंभीर हालत में परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। तीसरी घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के सरैया सोहगौली गांव से जुड़ी है।
विज्ञापन


गांव निवासी रामकरन कोरी का 10 वर्षीय बेटा आशीष रविवार की दोपहर बाद बाग में आम बीन रहा था तभी बिजली गिर पड़ी।  वह बिजली की चपेट में आ गया। परिवारीजन आशीष को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौथी घटना अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के नेवादा किशुनगढ़ गांव से जुड़ी है। गांव निवासी राम अवध (36) पुत्र राम प्यारे रविवार की दोपहर फसल की सिंचाई कर रहे थे। अचानक बरसात होने लगी। राम अवध बरसात से बचने के लिए पास स्थित एक महुआ के पेड़ की ओट लेकर खड़े हो गए। तभी उन पर बिजली गिर पड़ी। परिवारीजन राम अवध को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई।          
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें