फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में आग लगने से लाखों की क्षति

Tue, 12 Jan 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरखुर्द गांव में बाग में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से 500 बोझ सरपत समेत जंगल के कई पेड़-पौधे राख हो गए। आग काफी दूर तक फैल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सात बजे लालू दुबे के बाग मे अचानक आग लग गई।

 जब तक लोग कुछ समझते आग की चपेट में  वहां रखे सरपत के बोझ भी आ गए। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की भीषण लपटों से बाग के पेड़ भी झुलस गए। सुबह के समय लगी आग दोपहर एक बजे तक जंगल होते हुए काफी दूर निषाद बस्ती तक पहुंच गई।

तकरीबन छह घंटे तक लगी आग के चलते पूरा क्षेत्र धुएं के गुबार से ढक गया था।  आग से आम, महुआ, नीम, चिलबिल, बबूल व शीशम समेत अन्य पेड़ झुलस गए। ग्रामीणों के आग से लाखों रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें