सलारपुर गांव मे सोमवार की दोपहर बिजली के तार से निकली चिंगारी से लगी आग में 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
करौंदीकलां थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में सोमवार की दोपहर गेहूं के खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार से चिंगारी निकली, जिससे फसल में आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से रवींद्रनाथ सिंह, राजनाथ सिंह, शिवसहाय सिंह, कपिल सिंह, लालजी, केदारनाथ सिंह, दीनानाथ सिंह, शंभूनाथ सिंह, शोभनाथ सिंह, बजरंगी सिंह, प्रेम सिंह, लालजी सिंह, रबी सिंह निवासी अमनाइकपुर, कैलाश सिंह निवासी शहाबुद्दीनपुर, रामनाथ पांडेय, कृपाल सिंह, लोचन समेत कई अन्य किसानों की करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि आग की सूचना देने के बावजूद अग्निशमन कर्मी गांव नहीं पहुंचे।