फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण गांधी के प्रतिनिधि पर धोखाधड़ी का केस

Tue, 11 Aug 2015 11:13 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तहरीर के मुताबिक कोतवाली नगर क्षेत्र के गभड़िया निवासी काशी प्रसाद द्विवेदी गनपत सहाय डिग्री कॉलेज एसोसिएशन और गनपत सहाय पीजी कॉलेज के प्रबंधक हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि गनपत सहाय पीजी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक और भाजपा सांसद वरुण गांधी के प्रतिनिधि ओम प्रकाश पांडेय ने 16 अन्य लोगों की मिलीभगत से स्वयं को अवैध चुनाव प्रक्रिया के आधार पर (अपंजीकृत सूची पर चुनाव कराकर) प्रबंधक दर्शाकर महाविद्यालय का धन निकाल रहे हैं।

साथ ही अनधिकृत रूप से महाविद्यालय के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि पूर्व प्रबंधक ओम प्रकाश पांडेय ने महाविद्यालय के विभिन्न खातों से लाखों रुपये आहरित कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने प्रबंधक काशी प्रसाद द्विवेदी की तहरीर पर कोतवाली नगर में ओम प्रकाश पांडेय, आशीष कुमार पांडेय, आत्माराम मोरारका, गिरीश प्रसाद पांडेय, गीता पांडेय, पूजा मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्र, राधा चतुर्वेदी, शिल्पा पांडेय, अनीता पांडेय, पूजा तिवारी आदि के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें