फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर के विवाद में एक्सईएन पर तानी रिवाॅल्वर

Fri, 27 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
प‌िस्तौल
विज्ञापन
लाखों के टेंडर को लेकर भूमि संरक्षण सिंचाई विभाग जल संसाधन कार्यालय पर शुक्रवार को सफारी सवार असलहाधारियों ने दोपहर को तांडव मचाया। टेंडर विवाद में सफारी सवार दबंगों ने कार्यालय में ही अधिशासी अभियंता पर असलहा तान दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही असलहाधारी सफारी से एक्सईएन को धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद सहमे एक्सईएन प्रकरण को दबाने में लगे हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।

शहर के कृष्णानगर मोहल्ले में स्थित भूमि संरक्षण सिंचाई जल संसाधन कार्यालय में शुक्रवार को करीब दोपहर सफारी सवार कुछ असलहाधारी पहुंच गए। असलहाधारी लाखों के टेंडर के मामले को लेकर पहले कार्यालय में तांडव मचाए। बाद में बात नहीं बनते देख अधिशाषी अभियंता केशव प्रसाद पर असलहा तान दिया।
विज्ञापन


असलहा तानते ही एक्सईएन सन्न हो गए। इसी बीच मौका पाकर एक्सईएन ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नगर कोतवाल मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस पहुंचने के पहले असलहाधारी एक्सईएन को मारने की धमकी देते हुए सफारी से फरार हो गए।

घटना से एक्सईएन पूरी तरह सहम गए हैं। वे घटना के संबंध में मुंह खोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि कुछ लोग ईंट व मोरंग आपूर्ति के हुए टेंडर के संबंध में आए थे। कार्यालय में कोई बात नहीं हुई। किसी ने पुलिस को सूचना दी थी। मुख्य विकास अधिकारी को फोन करके जानकारी दी गई है।

नगर कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि एक्सईएन ने 100 नंबर पर फोन करके घटना की सूचना दी थी। कार्यालय पहुंचने पर मौके पर कोई नहीं मिला। एक्सईसन के तहरीर नहीं देने की वजह से पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। वैसे अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें