फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसाइयी को मारी गोली

Fri, 18 Aug 2017 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने व्यवसायी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। 
विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के रामनगर कोट निवासी महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बिंदू (45) पुत्र स्व. राम प्रताप सिंह चुनहा पुल के समीप बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान खोले हैं। शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे महेंद्र प्रताप सिंह दुकान पर बैठे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक दुकान के सामने पहुंचे। महेंद्र प्रताप सिंह जब तक कुछ समझते दोनों युवकों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

महेंद्र के पीठ व सीने पर गोली लगी और वह गिर पड़े। गोली मारने के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल व्यवसायी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इस बाबत नगर कोतवाल एसके मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। विदित है कि कोतवाली नगर क्षेत्र के राम नगर कोट निवासी राजेंद्र सिंह से महेंद्र प्रताप सिंह के पिता राम प्रताप सिंह की रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में 1981 में राम प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें