फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या

Mon, 11 Jan 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनपुर गांव में रविवार की रात श्रीराम कथा सुनने के लिए घर से निकले एक बालक की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सोमवार की  दोपहर बालक का शव गांव के बाहर मटर के खेत में पाया गया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी तेजराम पासी परदेस में मजदूरी करते हैं जबकि घर में उनकी पत्नी कुसुमा अपने इकलौते बेटे शिवा (11) व चार वर्षीय बेटी शिवानी के साथ रहती है। रविवार की रात गांव में ही श्रीराम कथा चल रही थी। रात करीब आठ बजे शिवा घर से श्रीराम कथा सुनने के लिए निकला था। देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

 सोमवार की सुबह उसकी मां ने ग्रामीणों के साथ फिर बेटे की तलाश शुरू की। दोपहर करीब एक बजे गांव के दक्षिण गांव निवासी अयोध्या के मटर के खेत में शिवा का शव पाया गया। शिवा के गले में बेल्ट बंधी थी, जबकि उसका चप्पल थोड़ी दूर पर पड़ा था। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इस बाबत एसओ संतोष कुमार यादव ने बताया कि उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें