फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल से बंद पड़ा एएनएम सेंटर मेवपुर

Sun, 22 May 2016 10:06 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
महिलाओं को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिलाओं सुविधा के लिए खोला गया मेवपुर एएनएम सेंटर खुद बीमार है। 30 वर्षो से एएनएम सेंटर पर ताला लटक रहा है। इसकी वजह से 10 गांवों की महिलाओं को 25 किलोमीटर दूर प्रसव के लिए कादीपुर सीएचसी जाना पड़ता है।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग की जांच में आज तक इस सेंटर पर किसी की नजर भी नहीं पड़ी।  करौंदीकलां क्षेत्र के मेवपुर गांव में तीन दशक पूर्व एएनएम सेंटर की स्थापना की गई थी। दुर्भाग्य से आज तक इस एएनएम सेंटर पर एएनएम व आशा बहू नहीं पहुंची हैं।

पीएचसी के चिकित्सक भी इस सेंटर के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। 

 सीएमओ डॉ. केबी सिंह बताते हैं कि एएनएम सेंटर मेवपुर की बिल्डिंग जर्जर है। इसलिए सेंटर बंद चल रहा है। एएनएम सेंटर की बिल्डिंग की मरम्मत कराकर दोबारा सेंटर बहाल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें