फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, घंटों ट्रैफिक जाम

Fri, 26 May 2017 10:13 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
राहगीरों को दिक्कतें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हनुमानगंज के पास शुक्रवार की दोपहर सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद सीमेंट की बोरियां हाईवे पर गिरकर फट गई। इससे यातायात ठप हो गया।       
विज्ञापन



कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रामपुर हनुमानगंज के पास सुल्तानपुर  की तरफ से सीमेंट की बोरियों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर ट्रॉली के साथ पलट गया। वाहन पर सवार लोग बाल-बाल बच गए।

ट्रॉली पलटने से सड़क पर सीमेंट की बोरियां बिखर गईं। इस कारण यातायात घंटों तक बाधित रहा।  पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रॉली और सीमेंट को हटाया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें