सड़क के गड्ढे में फंसकर गिरी बाइक, मां-बेटी की मौत
अमेठी। प्रेमगढ़ गांव के पर सड़क पर हुए गड्ढे में एक बाइक का पहिया फंस गया। इससे बाइक पर बैठी महिला और उसकी दुधमुंही बेटी सड़क पर गिर पड़ी। सिर में गंभीर चोट लगने से मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
जगदीशपुर क्षेत्र के कुटी घाट मजरे मटियारी कलां निवासी अनिल कुमार की पत्नी को कुत्ते ने काट लिया था। सोमवार की दोपहर बाद अनिल अपनी पत्नी सुमिरता (32) को सीएचसी पर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए बाइक से ले जा रहा था। सुमिरता की गोद में उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी भी थी।
तीनों प्रेमगढ़ गांव के समीप पहुंचे थे कि सड़क पर हुए बड़े-बड़े गड्ढ़े में बाइक का पहिया फंस गया और बाइक पर बीछे बैठी सुमिरता अपनी दुधमुंही बेटी के साथ सड़क पर ही गिर पड़ी। मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।